Pageof 149
Original ScanClick to zoom
Scan of page 33
Click to zoom
Transcription

इतिहास की टूटी कड़ी - सूक्ष्माध्ययन

सामान्य जन के इतिहास के लेखन की प्रथा भारत में कभी नहीं रही है। ऐसा इसलिए हुआ कि जीवन के अधिकांश लेखक व विद्वान् शहरों व दरबारों में रहने वाले थे और उन्हें ग्रामीण जनता के विषय में जानने की कोई आवश्यकता महसूस नहीं हुई थी। उनलोगों का सारा समय राजाओं के विषय में लिखने में ही बीता। ग्रामों में रहनेवाले लोगों के सामाजिक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक जीवन का कोई प्रयास करने के लिए इतिहासकारों को राष्ट्रीय स्तर पर भी सहमत हैं। परिणामस्वरूप ग्रामीण जीवन के सभी पहलुओं को लिपिबद्ध करना अनिवार्य हो गया है।

लेकिन अब इतिहासकारों का ध्यान आकृषित हुआ है कि ग्रामीण जीवन के सभी पहलुओं को लिपिबद्ध करने की अनिवार्यता स्वीकृत है। दो-चार दशकों के भीतर ही सारी मौखिक परम्पराएं समाप्त हो जाएंगी। अब विद्वान इस बात से सहमत हैं कि प्रत्येक क्षेत्रीय इतिहास तथा सामग्रियों की दृष्टि से जोरदार रूप से कार्य हो रहा है। 1947 ई. के बाद यातायात व संचार के साधनों की बढ़ती सुविधाओं से सुदूर गांव में भी तेजी से परिवर्तन हो रहे हैं।

अतः अब यह अनिवार्य है कि सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक जीवन के विभिन्न पहलुओं, जो अतीत की परम्पराओं तथा अलिखित प्रथाओं में अभी भी संचित व संग्रहित हैं, उनका लिपिकरण कर लिया जाए। वस्तुतः जनमानस की याददाश्त, मौखिक परम्पराओं व गांवों के क्षेत्रीय सामाजिक आर्थिक इतिहास से सम्बन्धित सामग्रियों के संकलन की आवश्यकता को अब कोई अनुशंसा नहीं चाहिए। बढ़ती गतिशीलता और आधुनिकीकरण तथा औद्योगीकरण की प्रक्रिया आदि ने बहुत से परिवर्तनों को प्रारम्भ कर दिया है। ये परिवर्तन महत्वपूर्ण ढंग से जीवन में स्थान बनाते जा रहे हैं कि कुछ ही सालों बाद पुरानी प्रथाओं व रीति-रिवाजों की विस्तृत जानकारी वे लोग नहीं रखेंगे क्योंकि वे मानना नहीं चाहेंगे। अतः स्वाभाविक है कि धीरे-धीरे ये चीजें समाप्त हो जाएंगी। इसीलिए गाँव के सारे रीति-रिवाजों को लिपिबद्ध करना अनिवार्य हो गया है जिससे कि आगे चलकर इतिहासकारों के लिए कुछ सामग्री बच जाए।


History's Broken Link - A Microscopic Study

The tradition of writing the history of common people has never existed in India. This happened because most writers and scholars lived in cities and courts, and they did not feel any need to know about rural people. All their time was spent in writing about kings. No effort was made to document the social, economic and cultural life of people living in villages. Historians now agree on this even at the national level. As a result, it has become necessary to document all aspects of rural life.

But now historians' attention has been drawn to the fact that the necessity of documenting all aspects of rural life is accepted. Within just two-four decades, all oral traditions will disappear. Scholars now agree that work is being done vigorously from the perspective of regional history and materials in every area. After 1947, due to increasing facilities of transport and communication, rapid changes are happening even in remote villages.

Therefore, it is now necessary to document various aspects of social, economic and cultural life that are still preserved and stored in the traditions and unwritten customs of the past. Indeed, the need for collection of materials related to public memory, oral traditions and regional socio-economic history of villages now requires no recommendation. Increasing mobility and the processes of modernization and industrialization have initiated many changes. These changes are making their place in life so significantly that in just a few years people will not have detailed knowledge of old customs and traditions because they will not want to believe in them. Therefore, it is natural that these things will gradually disappear. That is why it has become necessary to document all the customs and traditions of the village so that some material remains for historians in the future.
Words: 417Low confidence: 55Avg confidence: 78.3%