अनेक विद्वानों ने उत्तर बिहार के इतिहास, संस्कृति आदि के विषय में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उमेश मिश्र, रामकृष्ण चाचारी, प्रो० रामदेव शर्मा, सत्येन्द्र नारायण सिन्हा तथा रामजी उपाध्याय आदि ने उत्तर बिहार से सम्बद्ध विषयों पर महत्वपूर्ण कार्य किया है और सूक्ष्म अध्ययन की ओर ध्यान दिया है। लेकिन उनसे उनलोगों ने उसे क्षेत्र की विशिष्ट विशेषताओं तथा उससे सम्बन्धित लोगों का स्पष्ट सामाजिक-आर्थिक-सांस्कृतिक चित्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। पं० सूर्यनारायण शर्मा (सिमरा, शाहाबाद, बिहार) ने सैनिक ग्राम नामक एक पुस्तक की रचना की है। लेकिन इसके कई महत्वपूर्ण तथ्य विवाद ग्रस्त हैं। साथ ही जिस उद्देश्य से यह प्रस्तावित कार्य होनेवाला है उसमें का कोई लक्ष्य उसमें नहीं है।
Many scholars have done important work on the history, culture etc. of North Bihar. Umesh Mishra, Ramkrishna Chachari, Prof. Ramdev Sharma, Satyendra Narayan Sinha and Ramji Upadhyay etc. have done important work on subjects related to North Bihar and have paid attention to detailed study. But they could not present a clear socio-economic-cultural picture of the specific characteristics of that region and the people related to it. Pt. Suryanarayan Sharma (Simra, Shahabad, Bihar) has written a book named Sainik Gram. But many of its important facts are disputed. Also, the purpose for which this proposed work is to be done has no goal in it.